Customised Ads
जनता महाविद्यालय शिक्षक संघ ने आयकर कटौती को लेकर बाघी काली पट्टी

न्याय धारा/ अजीतमल, औरैया। गुरुवार 16 जुलाई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया में शिक्षक संघ के द्वारा महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया गया ।  महाविद्यालय के शिक्षकों की आयकर कटौती क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मण्डल कानपुर के द्वारा की जा रही है लेकिन वर्तमान स्थिति में महाविद्यालय के  समस्त शिक्षको की गई आयकर की कटौती 26 AS में पूर्ण रूप से प्रदर्शित नहीं हो रही है।

26 AS में पूर्ण कटौती प्रदर्शित न होने के कारण कोई भी शिक्षक आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहा है अन्तिम तिथि 31 जुलाई नज़दीक होने के कारण महाविद्यालय के समस्त शिक्षको में आयकर विभाग से विलम्ब शुल्क लगने के डर के कारण शिक्षकों में रोष है।

इस संबंध मे कानपुर विश्विद्यालय शिक्षक संघ कानपुर की इकाई जनता महाविद्यालय अजीतमल शिक्षक संघ ने 10 जुलाई को शिक्षक संघ की आम सभा की बैठक बुलाई गई  जिसमें सदन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि अगर 15 जुलाई तक 26 AS पूर्ण कर फार्म 16 नहीं मिला तो 16 जुलाई को संघ काली पट्टी बांध कर शिक्षण करेगा और 17 व 18 जुलाई को शिक्षण कार्य करते हुए महाविद्यालय के अन्य कार्यों का बहिष्कार करेंगे। फिर भी फार्म 16 व 26 AS पूर्ण न होने पर 20 जुलाई को संघ बैठक बुलाकर नई रणनीति तय करेगा। जिसकी सूचना प्राचार्य, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मण्डल कानपुर, आयकर आयुक्त स्वरूप नगर कानपुर को सूचना प्रेषित की जा चुकी है।

महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करने में शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ योगेश कुमार साहू मंत्री डॉ पदम नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष डॉ पंकज द्विवेदी, सदस्य डॉ उमाकांत मिश्रा, डा देवेन्द्र खोखर, डा उमेश दुबे साथ में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो योगेश दीक्षित, प्रो अजय वर्मा, प्रो अनिल, प्रो संजय वर्मा, प्रो वीरेश सिंह, प्रो बी. बी सिंह, प्रो आर बी यादव,डा ब्रज किशोर, डा लवकुश, डा कमलेश, डा शशी पालीवाल, डा ध्रुव दत्त, आदि शिक्षक मौजूद रहे

टिप्पणियाँ