Customised Ads
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अनिवार्यता टीईटी के विरोध में सांसद को ज्ञापन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 15 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रदेश में पढ़ा रहे प्राइमरी के टीचरों को टीईटी पास करने की अनिवार्यता पर अध्यापक इसका विरोध कर रहे मानसून सत्र शुरू होने से पूर्व देश भर के सांसदों को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत को दूसरी बार टीईटी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान एवं जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सांसद से शिक्षकों की ज्वलंत समस्या को लोकसभा में रखने की मांग रखी।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से मिलकर इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान कराया जाना नितांत आवश्यक है। देश के 28 लाख शिक्षक प्रभावित हैं। मौजूदा मानसून सत्र में इस ज्वलंत मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मुन्ना लाल, देवेंद्र यादव, उपेंद्र गंगवार, अमित मिश्रा,अमन कुमार ,ओम सिंह चौहान, बलवीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सुशील माथुर , अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, ज्योत्स्ना, ममता, अर्चना सहित एक सैंकड़ा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने टीईटी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

टिप्पणियाँ