Customised Ads
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने शहीदों को नमन कर पूर्व सैनिकों का किया भावपूर्ण सम्मान

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 26 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की, कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण व पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के उदघोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित बगिया क्रॉसिंग निवासी पूर्व सैनिक अजीत सिंह के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। अजीत सिंह कारगिल युद्ध में गोलियों और बम से गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस के साथ युद्धभूमि में डटे रहे।

मोतीझील कारगिल पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महापौर प्रमिला पांडे, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने कारगिल विजय की गौरवगाथा पर अपने विचार रखे और वीर शहीदों को नमन किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने मंडलों में रहने वाले वीर सैनिकों के घर जाकर उनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद विश्वकर्मा,अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,जन्मेजय सिंह,शिवांग मिश्रा, वात्सेय त्रिपाठी,प्रशांत त्रिपाठी,रीता पासवान, मीनाक्षी गुप्ता, सोनू राठौर,कौशलेंद्र सिंह परिहार सुरेश गुप्ता, पार्षद आलोक पांडे,विकास जायसवाल, अजय राय,सुरेश गुप्ता स्पर्श कटियार जिशान अहमद,आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ