न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 27 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने आगामी 'हर घर तिरंगा' एवं 'तिरंगा यात्रा' अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अभियान के सफल संचालन के लिए जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित को संयोजक तथा पारस मदान, सीमा कमल और आशीष बाजपेई को सहसंयोजक नियुक्त किया है।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए जनसंपर्क करेंगे। साथ ही मंडल एवं जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें