Customised Ads
भूमि को हरियाली का संकल्प, भाजपा कानपुर उत्तर का वृहद वृक्षारोपण अभियान

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 12 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जिले भर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर नागरिकों से भी अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

शिक्षक पार्क, नवीन मार्केट एवं चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी अरुण पाठक तथा विधायक नीलिमा कटियार सुरेंद्र मैथानी,स्वप्निल वरुणने पौधरोपण किया। इसी क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय ने नवीन नगर पार्क, काकादेव तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने मन्ना बाबा पार्क, नसीमाबाद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा धीरज बाल्मीकि सुरेंद्र गुप्ता, मोनेन्द्र राजपूत,प्रशांत त्रिपाठी जीतू कश्यप राधा सैनी सुरेश गुप्ता,पीयूष आनंद,जिशान अहमद सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ