Customised Ads
अभ्यर्थी इन्टर्नशिप पोर्टल पर विभिन्न रिक्तियों के सापेक्ष अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 09 जुलाई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की नवमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांडू नगर कानपुर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना के माध्यम से देश की शीर्ष 2000 कम्पनियों में 10वीं/ 12वीं/आई.टी.आई./ डिप्लोमा / स्नातक/ परास्नातक उत्तीर्ण 18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए इन्टर्नशिप हेतु कारपोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार के इन्टर्नशिप पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर विभिन्न कम्पनियों द्वारा रिक्तियां प्रदर्शित हो रही है।

जिनमें चोलामंडल इन्वेस्टमेंट एवं फाइनेंस कम्पनी लि. में 08 पद ग्रेजुएट एवं 120 पद इण्टरमीडिएट अभ्यार्थियों के लिए, एच.डी.एफ.सी. बैंक लि. में 07 पद ग्रेजुएट अभ्यार्थियों के लिए, जे.के. सीमेन्ट लि. में 02 पद इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यार्थियों के लिए प्रदर्शित हो रहे है। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी इन्टर्नशिप पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर विभिन्न रिक्तियों के सापेक्ष अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। अन्य किसी भी प्रकार जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डुनगर, घाटमपुर, कल्यानपुर, (म.) विश्वबैंक, (म.) लाल बंगला, बिल्हौर, कानपुर नगर में स्थापित हेल्प डेस्क से सम्पर्क कर सकते है।

टिप्पणियाँ