Customised Ads
जनता महाविद्यालय के शिक्षकों की एन पी एस कटौती, 8 वर्षों से खाते में जमा न होने से आक्रोश

न्याय धारा/ अजीतमल औरैया। शुक्रवार 25 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया के शिक्षकों की एन पी एस कटौती उनके वेतन से दिसम्बर 2018 से हो रही है लेकिन 8वर्ष बीत जाने के बाद भी 10 शिक्षको का एन पी एस की धनराशि केवल एक वर्ष का छोड़कर अभी तक शिक्षक का अंश व उत्तर प्रदेश सरकार का अंश उनके खाते में हस्तानांतरित नहीं हुआ है साथ ही अन्य शिक्षकों का भी 4 वर्षों से एन पी एस कटौती उनके एन पी एस खाते में हस्तानांतरित नहीं हुई है।

चुंकि एन पी एस खाता शेयर मार्केट से जुड़ा होता हैं जिसके कारण शिक्षकों का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है अनुमानित प्रत्येक शिक्षक को 3 लाख रुपए तक का नुकसान हो चुका है। जिसको लेकर शिक्षक आक्रोशित हैं।

शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार साहू ने शिक्षक संघ ने आमसभा की बैठक बुलाई जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर सभी शिक्षकों के एन पी एस कटौती की धनराशि शिक्षक का अंश व उत्तर प्रदेश सरकार का अंश उनके एन पी एस खाते में 05/08/26 तक हस्तानांतरित नहीं होता है तो शिक्षक संघ 06/08/26 को पुनः आमसभा की बैठक बुलाकर आन्दोलन की रूपरेखा तय करेगा। इस संबंध मे क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर, निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज, जिलाधिकारी औरैया एवं कानपुर, अध्यक्ष/ महामंत्री कानपुर विश्विद्यालय शिक्षक संघ कानपुर को भी उक्त के संबंध मे पत्र भेजा गया है । 

शिक्षक संघ ने मांग की है कि उनके एन पी एस कटौती की धनराशि शिक्षक अंश व उत्तर प्रदेश सरकार का अंश एवं उस पर अनुमन्य ब्याज लोक भविष्य निधि की मौजूदा दर से शिक्षकों के खाते में हस्तानांतरित कराया जाय अन्यथा शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसके लिये संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।

शिक्षक संघ बैठक में मंत्री शिक्षक संघ डा पदम नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रो पंकज द्विवेदी, सदस्य डॉ उमाकांत मिश्रा,डा देवेन्द्र खोखर, डा उमेश दुबे, फुपुक्टा उपाध्यक्ष डॉ श्रीप्रकाश यादव, कूटा संयुक मंत्री प्रो अनिल कुमार कूटा जिलाअध्यक्ष प्रो वीरेश सिंह, प्रो उपेन्द्र त्रिपाठी, प्रो योगेश दीक्षित, प्रो आर बी यादव, प्रो संजय वर्मा, डा ब्रज किशोर, डा लवकुश, डा कमलेश, डॉ शशी पालीवाल आदि

टिप्पणियाँ