न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 25 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। संत शिरोमणि गुरु रविदासजी महाराज की 650वीं जन्म जयंती को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027, माघी पूर्णिमा तक चार चरणों में संचालित होगा।
इस संबंध में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। कार्यशाला में विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने अभियान की रूपरेखा पर विचार रखे।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 29 जुलाई को जिले के सभी संत रविदास मंदिरों में विशेष सजावट, दीपोत्सव, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर भी एक संयोजक और तीन सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है, ताकि कार्यक्रमों का संचालन व्यवस्थित रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कलश वंदन, संत सम्मेलन और शोभा यात्रा जैसे आयोजनों के माध्यम से भाजपा इस अभियान को समरसता और सामाजिक एकता के व्यापक संदेश के रूप में आगे बढ़ाएगी।
क्षेत्रीय संयोजक रामवीर कठेरिया की उपस्थिति में हुई कार्यशाला में अभियान संयोजक धीरज बाल्मीकि ने प्रस्तावना रखी, । संचालन अवधेश ने किया जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस और ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आयोजन पर भी बल देते हुए मंडलों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करें तथा सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुने।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से सीमा एमबीए, अभिनव दीक्षित,प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह शिवांग मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, वास्ते त्रिपाठी, किरन तिवारी, विजय वर्मा, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता प्रशांत त्रिपाठी, मोनेन्द्र राजपूत, पूनम कंवर राधा सैनी, सहित मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, शुभम दीक्षित, रमाशंकर अग्रहरि, इंद्रजीत खन्ना,अनंत मिश्रा विजय पटेल,दीपक शुक्ला छोटू अग्रवाल सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद,यश जायसवाल पीयूष आनंद आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें