Customised Ads
विवि में 30 से ज्यादा छात्रों, 10 कर्मचारियों व 2 शिक्षकों को किया गया वापस

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 28 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 30 से ज्यादा छात्रों, 10 कर्मचारियों व 2 शिक्षकों को चेतवानी देते वापस किया गया।

विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डॉ अंकित त्रिवेदी के अनुसार विश्वविद्यालय में पूरे दिन विवि के दोनों प्रवेशद्वारों पर प्रोक्टोरियल टीम व सुरक्षा गार्डों ने मिलकर इसको कड़ाई से पालन करवाया।

विश्वविद्यालय गेट पर कई लोगों ने खरीदी हेलमेट

विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार छात्रहित में विश्वविद्यालय मंगलवार को मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक हेलमेट बेचने का स्टाल लगवाया गया था जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों  ने ऑन स्पॉट खरीदवाया गया।

टिप्पणियाँ