न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 21 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज ईश्वर प्रेम मिशन द्वारा गुरु पूर्णिमा सप्ताह, के शुभारंभ में ईश्वर प्रेम आश्रम से कथा व्यास संत प्रतिमा प्रेम के मार्ग दर्शन में कलश यात्रा निकली गई।
कलश यात्रा रामेष्ट धाम मंदिर, कल्यानेश्वर मंदिर, संकट मोचन मंदिर होते हुए पुनः ईश्वर प्रेम आश्रम में पूर्ण हुई। कलश यात्रा में महिलाएं लाल और पीली साड़ी में कलश लिए हुए एवं पुरुष जन भारतीय परिधान में भगवा झंडे लेकर श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वसु देवा, गोविंद हरे गोपाल हरे जय जय प्रभु दीन दयाल हरे, श्री राम जय राम जय जय राम आदि हरि नाम संकीर्तन करते चल रहे थे। यह कार्यक्रम दिनांक 22 जुलाई से 29 जुलाई तक श्रीमद भागवत कथा एवं गीता ज्ञान सप्ताह ईश्वर प्रेम आश्रम (बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय के सामने) आयोजित किया गया है।
संयोजक राजेन्द्र बाजपेई के अनुसार कलश यात्रा में जया, श्वेता, नेहा,सुमन, रमा, निर्मला, रीनू, शशी, सत्या, मीना, ज्योति, विभा, पिंकी दीक्षित, शोभा त्रिवेदी, किरण, सूचित खन्ना,जया त्रिपाठी, पूनम कुमार, जयंती बाजपेई, रेनू अवस्थी, राजेश्वरी दुबे, मोहनी बाजपेई, बेबी शुक्ला, सीमा शुक्ला आदि विशेष रूप से शामिल हुई।

addComments
एक टिप्पणी भेजें