न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 19 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की पंचमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों को धार देते हुए बूथ सशक्तीकरण अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र चौक सराफा टू में आयोजित बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बूथ को मजबूत बनाने का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता ही आगामी चुनावों में विजय का आधार बनेगी। बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम, कारगिल विजय दिवस के प्रभावी आयोजन, बूथों पर निवास करने वाले वरिष्ठजनों से नियमित संपर्क तथा संगठनात्मक गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अधिकतम जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मिशन 2027 की जीत की सबसे बड़ी ताकत है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को होने वाली शक्ति केंद्रों होने वाली बैठक कानपुर उत्तर जिले के 221 शक्ति केंद्रों पर सम्पन्न हुई।बैठकों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर अभिनव दीक्षित अनुराग शर्मा,नवाब सिंह शिवांग मिश्रा,जन्मेजय सिंह आदि रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें