न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 11 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तदुपरि द्वादशी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में नवंबर माह में होने वाले सेवा मेला आयोजित करने जा रहा है जिसमे सेवा संगठनों द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो का प्रदर्शन, आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला प्रबंधन, प्रचार प्रसार एवं शिक्षा समूह की कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक पं दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में आयोजित हो रही है।
इस आयोजन के लिए प्रमुख रूप से विभिन्न बैठको को संबोधित करते हुए संस्थान के अखिल भारतीय पदाधिकारी सोम कांत शर्मा ने परिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन, संस्थागत व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण, पर्यावरण संवर्धन में अभिवृद्धि के लिए सेवा मेला के आयोजन को अतिमहत्वपूर्ण बताया। उन्होंने आयोजन हेतु मेला प्रबंधन, प्रचार प्रसार एवं शिक्षा समूह की समितियों की बैठक में आयोजन से संबंधित मूलभूत निर्देश प्रदान किये।
प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ राहुल मिश्रा के अनुसार बैठक में प्रमुख रूप से हिन्दू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के महानगर अध्यक्ष संजीव दीक्षित, महानगर संयोजक नवेन्दु शुक्ल, मेला संयोजक अरविंद दीक्षित, पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक अमरनाथ, डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, डॉ राहुल मिश्रा, अजीत अग्रवाल, डॉ उमेश पालीवाल, विपिन शुक्ला, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी, श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े जी, अनिकेत मिश्रा, सुष्मित मिश्रा, डॉ मनोज अवस्थी, चंद्रदीप सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, डॉ पंकज शुक्ला, रोहित कन्नौजिया, आदित्य पोद्दार, शैलजा रावत समेत सैकड़ो कार्यकर्ता विभिन्न बैठकों में उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें