Customised Ads
भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 13 मंडलों में मासिक कामकाजी बैठकों का सफल आयोजन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 05 जुलाई 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाली मंडलों की कामकाजी बैठकों के क्रम में आज भाजपा कानपुर दक्षिण के सभी 13 मंडलों में मंडल बैठकों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इसी क्रम में किदवई नगर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष श्री दीपांकर मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह रहे। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त बूथ और सक्रिय मंडल संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लेकर कार्य करे। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठनात्मक दायित्वों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जसविंदर सिंह अर्जुन बेरिया भूपेंद्र त्रिपाठी पार्षद अवधेश त्रिपाठी अभिषेक निगम मनीष बाथम सचिन भट्ट देवदत्त बक्शी अमित शुक्ला अमरदीप विकास त्रिपाठी आनंद मिश्रा सनी गुप्ता एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ