न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 04 जुलाई 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी /संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, वर्षा ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि मा० अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली, विजया रहाटकर द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सर्किट हाउस, नवीन सभागार, कानपुर नगर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सर्किट हाउस के नवीन सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं।

addComments
एक टिप्पणी भेजें