Customised Ads
NEET परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने परीक्षा केंद्र और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 21 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज आयोजित नीट (NEET) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए 

• निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केंद्र में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन करते हुए परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया।

• ⁠महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।

• ⁠परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, यातायात व्यवस्था एवं बाहरी सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

टिप्पणियाँ