Customised Ads
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सी.डी.सी. ने किया पुस्तक "ऑनलाइन शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया" का विमोचन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 24 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दसमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) के वाइस चांसलर और म सी.डी.सी. द्वारा आज दिनांक 24/06/2026 को एक गरिमामयी समारोह के दौरान नई पुस्तक "ऑनलाइन शिक्षा एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया" का भव्य विमोचन किया गया।

यह पुस्तक ज्वाला देवी विद्या मंदिर पीजी कॉलेज की प्रोफ़ेसर (डॉ०) सुषमा सिंह तथा सह-लेखिका पूजा गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।

विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने लेखिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में शिक्षा के बदलते स्वरूप को समझने के लिए यह पुस्तक अत्यंत प्रासंगिक है। आधुनिक समय में जब शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया (अधिगम प्रक्रिया) तेजी से ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हो रही है, ऐसे समय में यह पुस्तक शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शिका की तरह कार्य करेगी।

पुस्तक की मुख्य लेखिका प्रोफ़ेसर (डॉ०) सुषमा सिंह ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन शिक्षा की चुनौतियों, इसके व्यावहारिक उपयोग और शिक्षण पद्धतियों में आ रहे तकनीकी बदलावों को सरल और सुगम भाषा में प्रस्तुत करना है। सह-लेखिका पूजा गोस्वामी के सहयोग से तैयार की गई यह पुस्तक शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकी समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।

समारोह के पश्चात ज्वाला देवी विद्या मंदिर पीजी कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्या ने तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने दोनों लेखिकाओं को उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

टिप्पणियाँ
Popular posts