Customised Ads
जन-जन का है यह नारा, सड़क सुरक्षा लक्ष्य हमारा - यातायात पुलिस

सुरक्षित कानपुर, अनुशासित कानपुर— यातायात नियमों का पालन करें सभी

कानपुर नगर पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 01जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 30.05.2026 से दिनांक 31.05.2026 तक एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों/तिराहों पर वाहनों की सघन जांच की । अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 478 वाहनों का चालान किया गया।

अभियान की मुख्य विशेषताएं:

  1. दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कार्रवाई ।
  2. ट्रकों एवं भारी वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न पर नियंत्रण ।
  3. निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगी नीली/लाल बत्ती एवं हूटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई ।
  4. नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों का मौके पर चालान ।

पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार का संदेश:

पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वाले एवं मॉडिफाइड उपकरणों से शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें।

टिप्पणियाँ