Customised Ads
विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 06 जून 2026 (सूत्र/सूवि/पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर नगर अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने हेतु दो श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इनमें (1) राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं (2) दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

उपायुक्त उद्योग ने जनपद के हस्तशिल्पियों से अपील की है कि वे शीघ्र ही जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, चार खम्भा कुआं, फजलगंज, कानपुर से किसी भी कार्य दिवस में आवेदन पत्र एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें। आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों सहित पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

टिप्पणियाँ