न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 06 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज गार्गी महिला फाउंडेशन के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती सुषमा चौहान जी द्वारा छप्पन भोग चौराहे पर शरबत एवं आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को शीतल शरबत वितरित कर जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है और भीषण गर्मी के समय जरूरतमंदों एवं राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने गार्गी फाउंडेशन एवं जिला मंत्री श्रीमती सुषमा चौहान जी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, अंकुर गुप्ता, एल.बी. सिंह पटेल, श्याम नगर मंडल अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, अंकित शर्मा, पवन दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को शरबत एवं आइसक्रीम वितरित किया तथा जनसेवा के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

addComments
एक टिप्पणी भेजें