बैठक में श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
निदेशक माध्यमिक ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं तथा तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनपदों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा छात्रों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। बैठक में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु समर्पण, समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा सुरेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा वीके पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कैम्प आरपी शर्मा, उप शिक्षा निदेशक राजेश कुमार आर्या, अजय कुमार सिंह, श्रीमती शिवानी तथा धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें