Customised Ads
अपहरण की घटना मे संलिप्त थाना सचेण्डी के वांछित/इनामिया अभि० की गिरफ्तारी

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 13 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  सीढ़ी थाना सचेण्डी कानपुर नगर के द्वारा थाना सचेण्डी कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 274/2025 धारा 140(2)/115(2) पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी कलुआपुर कैथा थाना सजेती कानपुर नगर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम कानपुर नगर द्वारा 25000/-रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। 

पुलिस ने लगभग एक वर्ष के भीतर ही आज 25 हजार का इनामी अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी कलुआपुर कैथा थाना सजेती कानपुर नगर की गिरफ्तारी आज थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा धरमंगदपुर की तरफ सड़क रिंग रोड पुल से करीब 25 कदम पर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राकेश कुमार उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार करने वालों में दीनानाथ मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक), उ0नि0 योगेश कुमार, कां0 5361 दीपक कुमार और म०रि0आ0 3131 क्षमा सम्मिलित हैं। मुकदमा उपरोक्त में वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ