Customised Ads
मन की बात में भाजपा कानपुर उत्तर ने लहराया परचम, क्षेत्र में प्राप्त किया प्रथम स्थान

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 02 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के श्रवण में भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस सफलता से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

इस अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि यह उपलब्धि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजागरण और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मन की बात की संयोजक राधा सैनी, व प्रभारी पूनम कंवर को पटका पहना कर मिठाई खिला कर सम्मानित किया

उन्होंने सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि कानपुर उत्तर जिले के 1258 बूथों पर शत प्रतिशत मन की बात सुनी गई

टिप्पणियाँ