Customised Ads
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 21 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग को विश्वव्यापी पहचान मिली है और संपूर्ण विश्व भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुसरण कर रहा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है और स्वस्थ भारत के निर्माण का सशक्त आधार है। योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के महत्व को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कार्यक्रम में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी जी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया जी, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला जी, अर्जुन बेरिया जी, श्रीमती अनीता गुप्ता जी, श्रीमती पूनम द्विवेदी जी, जयप्रकाश कुशवाहा जी, भूपेंद्र त्रिपाठी जी, श्रीमती रीता शास्त्री जी, श्रीमती मधु तिवारी जी, वीरेंद्र दिवाकर जी, लज्जाराम यादव जी, आलोक शुक्ला जी, श्रीमती सुषमा चौहान जी, श्याम सुंदर गर्ग जी, श्रीमती मंजुला तिवारी जी, श्रीमती रोली तिवारी जी, बी.एल. पांडे जी, के.जी. गुप्ता जी, रमाकांत शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए जन-जन को योग के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ