Customised Ads
सोशल मीडिया में दबंगई की पोस्ट डालना महंगा पड़ा, किए गए गिरफ्तार

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 04 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें तीन युवक दबंगई भरी भाषा का प्रयोग करते हुए तथा आपत्तिजनक कृत्य प्रदर्शित करते हुए दिखाई दे रहे थे। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने बताया कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना बाबूपुरवा पुलिस द्वारा तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ