न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 21 जून 2026 (संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत स्वागत गैलेक्सी रतनपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारी तथा बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।
शिविर का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने आवाहन किया की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का जनता अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना जीवन सफल बनाएं।
विधायक नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र के सभी युवाओं जो की हाई स्कूल पास है तो अधिकतम 5 लख रुपए का 4 साल के लिए बिना किसी ब्याज के रुपया दिया जा रहा है ताकि हमारे क्षेत्र का देश का प्रदेश का युवा बेरोजगार ना रहे और नौकरी नहीं मिल रही है तो वह अपना उद्योग लगाए चार लोगों को अपने नए संस्थान में नौकरी दे आज ऐसी ही मानसिकता की आवश्यकता है तभी देश और प्रदेश से बेरोजगारी खत्म होगी इसीलिए इस प्रकार की योजनाएं लाई गई है।
भाजपा सरकार ने एक तरफ जनता को सुशासन और सुरक्षा का जो वातावरण दिया है वहीं दूसरी तरफ जन कल्याणकारी योजनाओं को आपके घर तक सुलभता के साथ पहुंचने का कार्य शिविर के माध्यम से किया जा रहा है यद्यपि पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जनता को विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। प्रधानमंत्री मोदी जी की जनता के प्रति दूरगामी सोच से आज जन सुविधा केंद्र खोले गए जिनके माध्यम से सरकारी अनेक कार्यों को आप बड़ी ही सफलता से कर सकते हैं और कार्य में पारदर्शिता भी बनी रहती है
जिन लोगों ने ₹5 लाख लेकर उद्यम लगाने के लिए फॉर्म भरे उनको विधायक नीलिमा कटियार ने प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया साथ में क्षेत्रीय भाजपा नेता गंगा सिंह चौहान ने राधा कृष्ण की फोटो देखकर विधायक नीलिमा जी का स्वागत किया।
शिविर में योजना संबंधित सहायक आयुक्त उद्योग रियाज उद्दीन, तुषार सोनकर, हर्षित पांडे तथा बैंक कर्मचारी। शिविर में सहयोग करने वालों में पूर्व क्षेत्रीय पार्षद गुड्डू अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, अंश अवस्थी, महामंत्री विनय पाल, गंगा सिंह चौहान , लाल सिंह, रवि सचान, अधिवक्ता अरुण दीक्षित, महिला मोर्चा की सदस्य आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें