Customised Ads
प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम १२ वर्ष पूर्ण होने पर पूजन एवं मिष्ठान वितरण

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 13 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  माननीय नरेंद्र मोदी जी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतम १२ वर्ष पूर्ण होने की खुशी में आज रामेष्ट धाम केशव नगर में केशव मधुवन सेवा समिति द्वारा भगवान की पूजा, आरती एवं भोग लगाकर सभी को प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरित किया गया। 

उपस्थित सभीजनों में अत्यंत हर्ष, गर्व एवं प्रधानमंत्री के प्रति आत्मविश्वास का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। सभी जनों ने भगवान से माननीय प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ, शक्तिवान होने की प्रार्थना के साथ साथ जीवन की अंतिम सांस तक भारत के प्रधानमंत्री की रूप में भारत को सेवाएं प्रदान करते रहने की भगवान से अर्जी लगाई।

महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि हम भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि हमें माननीय नरेंद्र मोदी जी जैसा प्रतिभावान, कर्मठ, ईमानदार प्रधानमंत्री मिला हैं जिसका आज पूरा विश्व सम्मान करने के साथ ही उनकी क्षमताओं को पहचान रहा है। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कश्मीर से धारा ३७० का हटना, नोट बंदी, स्वक्षता अभियान, घर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना आदि तमाम सारे असंम्भव कार्य को भी सम्भव करके अपनी इक्षाशक्ति को प्रदर्शित किया है। हम सभी उनके दीर्घायु उज्जवल एवं सफलतम जीवन की कामना करते है।

आज के पूजन में राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, पिंकी त्रिवेदी, रेखा गुप्ता, मुन्नी अवस्थी, चन्द्र भूषण मिश्रा, राम प्रकाश पाण्डेय बी के तिवारी, अशोक शुक्ला आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ