Customised Ads
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शरबत वितरण कर स्वास्थ्य चर्चा की

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 20 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर संरक्षण परिवार ने विष्णु पुरी स्थित ग्लोबल क्लिनिक के सहयोग से शरबत वितरण व स्वास्थ्य में योग का महत्व विषय पर चर्चा का संयुक्त रूप से आयोजन किया।

संरक्षण प्रमुख अन्नू गोयल ने विशिष्ट अतिथि श्रीमती नम्रता पांडे, राष्ट्र हिंदू वाहिनी संघ प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) का स्वागत अंग वस्त्र व उपहार देकर किया।

डॉ रजनीश त्रिपाठी द्वारा संरक्षण परिवार की कार्यकारिणी सदस्यों,सुमन निगम, मीना मेहरोत्रा, ममता रस्तोगी, रीता राय, नीतिका रस्तोगी व मनोरमा गुप्ता आदि को योग विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। संरक्षण संस्था में इंटर्नशिप कर रही देविका श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं मनीष पाठक, दीपक,अजय,अनुभव, प्रभाकर आदि सदस्यों से कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। शाम 5:00 से प्रारंभ हुए शरबत वितरण कार्यक्रम में लगभग 800 से 1000 लोगों ने शाम 7:00 बजे तक गुलाब हर्बल शरबत का सेवन किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित 86 वर्षीय डॉ नरेंद्र पांडे,भूतपूर्व प्राचार्य BND कॉलेज संरक्षण परिवार के सभी सदस्यों को इस उम्र में भी अपने स्वस्थ रहने का राज बताते हुए योगाभ्यास करने का संकल्प दिलवाया।

टिप्पणियाँ