Customised Ads
ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार को रामेष्ट धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 02 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।आज समिति की महिलाओं एवं पुरुषों ने ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया जिसमें बड़े ही भक्ति भाव के साथ लोग शामिल हुए। हनुमान चालीसा एवं भगवान के भजनों ने सभी को भाव विभोर कर दिया।

सुंदरकांड के पहले भगवान का नए वस्त्रों, मुकुट, माला आदि से श्रृंगार किया गया।चंदन धूप, अगरबत्ती से मंदिर का वातावरण दिव्य हो गया।सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ के बाद आरती प्रसाद वितरण के बाद सभी भक्त लोग घर प्रस्थान किए।

आज सुंदरकांड पाठ में प्रमुखरूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, आशा वर्मा, जयंती बाजपेई, रेखा गुप्ता, बीना, किरण, सुषमा, विजय लक्ष्मी, रीता निगम, जयराम दुबे , श्याम बिहारी शर्मा,शेर बहादुर, बी के तिवारी, चन्द्र भूषण मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राजेन्द्र गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ