Customised Ads
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा कानपुर उत्तर ने लोकतंत्र सेनानियों के घर घर पहुंचकर किया सम्मान, आपातकाल के काले अध्याय को किया याद

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 25 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (भीमसेन एकादशी), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। संविधान हत्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का उनके आवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने सेनानियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के निर्देश पर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में पूरे जिले में संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने फजलगंज फैक्ट्री एरिया निवासी लोकतंत्र सेनानी श्री कुंज बिहारी गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने नसीमाबाद क्षेत्र, गुमटी नंबर-5 निवासी लोकतंत्र सेनानी श्री अरुण गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा उनके संघर्षों को नमन किया।

इसके अतिरिक्त पार्टी के समस्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने कानपुर उत्तर जिले में निवासरत सभी लोकतंत्र सेनानियों के घर-घर जाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा ऐसा काला धब्बा है, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

टिप्पणियाँ