न्याय धारा/ औरैया, अजीतमल। रविवार 21 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।आज जनता महाविद्यालय अजीतमल में 12 वे अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 4 यू पी बटालियन एन सी सी इटावा एवं यू पी सरकार के निर्देशानुसार जनता महाविद्यालय एवं श्री जनता इण्टर कालेज के एन सी सी कैडेट ने सयुक्त रूप से योग किया साथ में जनता महाविद्यालय के एन एस एस के छात्र छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं अजीतमल नगर के नागरिकों ने स्वस्थ रहने के लिए योग किया।
योग प्रशिक्षक प्रो उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने योग, सूर्या नमस्कार, व्यायाम करवाकर सबको हमेशा स्वस्थ रहने का संदेश दिया। एन सी सी प्रभारी डॉ योगेश कुमार साहू ने बताया कि प्रत्येक नागरिक अगर नियमित रूप से योग करे तो वो व्यक्ति कभी भी बीमार नहीं होगा हमेशा स्वस्थ बना रहेगा।
स्वास्थ्य रहने के लिए योग आसान अति आवश्यक है। एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पदम नारायण पाण्डेय ने बताया कि विश्व के समस्त समाज को निरोगी रहने के लिए अपना व्यस्तम समय निकाल कर योग को जीवन का अंग बना कर हमेशा निरोगी रहने का कार्य करना चाहिए। साथ में 4 यू पी बटालियन इटावा के द्वारा एन सी सी कैडेट को योग कराने के लिए हवालदार सुधीर कुमार एवं हवलदार प्रमोद कुमार को महाविद्यालय में उपस्थित रहकर योग कराने के लिए भेजा था। जिसमें दोनों लोगों ने सभी को योग कराने में पूरी भूमिका निभाई। योग करने वालों में महाविद्यालय के एन सी सी कैडेट, एन एस एस के स्वयं सेवक, छात्र छात्राएं, शिक्षक,कर्मचारी एवं अजीतमल नगर सम्मानित नागरिको ने योग करके हमेशा स्वास्थ्य रहने की प्रेरणा ली।

addComments
एक टिप्पणी भेजें