न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 07 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के कानपुर आगमन पर आज प्रातः 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में जाजमऊ पुल पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के उद्घोषों से पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हो रहा है।
कानपुर आगमन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई के कुछ दिनों पूर्व हुए आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा कहा कि इस दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोला सांसद रमेश अवस्थी विधायक महेश त्रिवेदी पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया अरुण पाठक,बॉबी पाठक, उपेन्द्र पासवान अनिल दिक्षित पवन दीक्षित,अंकुर गुप्ता प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें