Customised Ads
निर्जला एकादशी पर केशव मधुवन सेवा समिति द्वारा भजन संध्या एवं शरबत वितरण

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 25 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (भीमसेन एकादशी), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर केशव मधुवन सेवा समिति समिति की महिला सदस्यों द्वारा आज रामेष्ट धाम में भजन संध्या के बाद शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

आज का दिन सनातन धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है। निर्जला व्रत रख कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने के साथ ही आज दान करने पर भगवान की विशेष कृपा व मनवांछित फल प्राप्त होता है। आज के दिन जल दान का विशेष महत्व है। समिति की महिला सदस्यों द्वारा बड़े भाव के साथ भगवान विष्णु एवं योगेश्वर युगल सरकार भगवान राधा कृष्ण के भजनों पूरा माहौल भक्तिपूर्ण कर दिया। सभी भक्तगण नाचते, गाते व झूमते दिखाई दे रहे थे।

आज के आयोजन में विशेषरूप से राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला,पूनम कुमार जया त्रिपाठी, पिंकी त्रिवेदी, रेखा दीक्षित,मधु मिश्रा, मुन्नी अवस्थी बिनीता दीक्षित निर्मला, रेखा गुप्ता,रीता निगम , सुषमा, विजय लक्ष्मी, बीना किरण, आशा,मोहनी बाजपेई,मीरा त्रिपाठी, अंकिता गुलाटी, रीना दुबे आदि प्रमुखरूप से शामिल हुए।

टिप्पणियाँ