Customised Ads
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया अजय कुमार मिश्र मेडिकल उत्कृष्टता पुरस्कार

न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 29 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। उप मुख्यमंत्री. बृजेश पाठक जी ने लाइफ केयर मेडिकल एंड सर्जिकल अप्लायंसेज के निदेशक अजय कुमार मिश्र को लखनऊ में मेडिकल उत्कृष्टता पुरस्कार शनिवार दिनांक 27 जून को प्रदान किया।ं

यह पुरस्कार उन्हें मेडिकल के क्षेत्र में कर्तव्यपरायण चिकित्सकों की निष्ठा पूर्वक सेवा हेतु प्रदान किया गया। अजय कुमार मिश्र व्यवसाय के साथ ही साथ सनातन धर्म एवं मानवता की सेवा पिछले 30 वर्षों से कर रहे हैं। अजय कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी प्रेरणा उन्हें ईश्वर से मिलती है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्रीजी को श्री राम चरित मानस भेंट किया गया जिसे उन्होंने बड़े ही अहोभाव से स्वीकार किया।

टिप्पणियाँ