Customised Ads
छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती धूमधाम से संपन्न

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 26 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। समतामूलक समाज के प्रणेता कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा कानपुर इकाई के तत्वावधान में स्थानीय पटेल आश्रम गेस्टहाउस बर्रा-2 परिसर में किया गया। 

इस मौके पर पूर्व सांसद राजा राम पाल, पूर्व विधायक श्रीमती मिथिलेश कटियार, इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव के चेयरमैन श्री विजय कपूर, पूर्व कमिश्नर कमलेश कटियार, छत्रपति संस्थान के अध्यक्ष डॉ अनिल कटियार, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शैलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप कटियार ने छत्रपति शाहू जी महाराज की प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कर उनके आदर्शो तथा समाज सुधारक कार्यों पर चर्चा की गई।

उनके अद्वितीय कार्यों और ऋषि के रूप में एक उदार राजा होने के कारण अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने वर्ष 1919 में कानपुर के फूलबाग परिसर में विशाल समारोह कर उन्हें राजर्षि की उपाधि से सम्मानित किया था इस अधिवेशन की अध्यक्षता भी शाहू जी ने ही की थी। इस मौके पर प्रसाद एवं शर्बत वितरण का कार्य निरंतर चलता रहा तथा विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में सर्व श्री आदित्य कटियार अजीब, पावेन्द्र पटेल, मनोज कटियार, यशपाल सचान, डॉ अनिल कटियार, भईया प्रदीप, जगदीश कटियार, सुजीत सचान, ज्ञानेन्द्र कटियार, श्रीमती नीरजा कटियार, ममता सचान, सविता कटियार, सुरेश सचान, विनीता कटियार, देव प्रकाश, अंशुल पटेल, राजेन्द्र सिंह विद्यार्थी, आचार्य क्षेदा लाल शास्त्री, आदर्श कटियार, राम आसरे कटियार सागर, प्रीती कटियार सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की तथा शाहू जी महाराज अमर रहें का उद्घोष किया।

टिप्पणियाँ