न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 03 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टी०जी०टी०) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत दिनांक 03.06.2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर महोदय द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, चेकिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

addComments
एक टिप्पणी भेजें