न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 15 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सेकंड इनिंग्स विमेन थिएटर कानपुर ने ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला की छह जून से नौ जून तक चली नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, संस्था की ओर से एक समूह नृत्य जिसमें अन्नू गोयल, बीना शैलेश, चारु अग्रवाल, कविता टंडन, किरण बाला , मीना मेहरोत्रा ,नीता पाण्डेय,नीतिका रस्तोगी, रेनू पारीक ,रुपीना मिश्रा, सुनीता वार्ष्णेय ,सुमन निगम ने भाग लिया।
अन्नू गोयल के नेतृत्व में सुपर वेटरन ग्रुप में "ऐसा मौका कहां मिलेगा " पर प्रस्तुति दे प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार संस्था अध्यक्ष व प्रसिद्ध टीवी कलाकार (भाभी जी घर में है) रोहिताश गौड़ उर्फ मनमोहन तिवारी द्वारा दिया गया।
इसके अतिरिक्त अपने अपने ग्रुप में रेनू पारीक ने द्वितीय, सरिता द्विवेदी ने भी द्वितीय और मीना मेहरोत्रा ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किये। पचास वर्ष से ऊपर की महिलाओं की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल का ही नहीं दर्शकों का भी दिल जीत लिया, आयोजक रेखा गौड़ स्वयं मंच पर नाचने से खुद को नहीं रोक पाईं। पूरे भारत से आई विभिन्न प्रस्तुतियों में सेकंड इनिंग्स विमेन थिएटर कानपुर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ। कलाकारों के अतिरिक्त आए हुए सैलानियों ने भी सेकंड इनिंग के विचार को बहुत सराहा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें