पुलिस आयुक्त कमि0 कानपुर नगर रघुबीर लाल
न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 09 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की नवमी (पुरुषोत्त्म मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। थाना बेकनगंज पुलिस व संयुक्त टीम द्वारा फर्जी मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र तैयार करने वाले संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए जियाउल हसन उर्फ सतबीर उर्फ आतिफ और अन्य 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तगण देश के विभिन्न शहरों में कोरियर के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं विश्वविद्यालय स्तर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर सप्लाई कर रहे थे।
मौके से अत्याधुनिक प्रिंटर, डाई, मुहरें एवं भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं तथा अब तक 08 विश्वविद्यालयों/बोर्डों के नाम पर फर्जीवाड़े के साक्ष्य मिले हैं। पूर्व में भी इस गिरोह से जुड़े कई अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश एवं विस्तृत जांच जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें