न्याय धारा/ कानपुर नगर। रविवार 07 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। प्रदेश की योगी पुलिस वर्तमान समय में अपनी कार्यशैली के लिए जानी जा रही है अपराधियों को पकड़ कर कड़ी सजा दिलाने में सहयोग कर रही है वहीं पर मानवता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ काम कर रही है इसका सबसे बड़ा उदाहरण थाना नवाबगंज परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों का रक्त दान करना है।
आज थाना नवाबगंज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानवता एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रक्तदान शिविर में थाना कोहना के उपनिरीक्षक पी.के. सागर एवं उपनिरीक्षक शैंकी त्यागी तथा थाना प्रभारी नवाबगंज द्वारा स्वयं रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक गौरव कुमार, नरेश कुमार, देवेश कुमार, रमेश कुमार तथा पुलिसकर्मी गौरव शाक्य एवं हरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा समाज के लोगों को भी रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। रक्तदान शिविर में अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा भी लगातार रक्तदान किया जा रहा है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें