न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 05 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने संगठन के संरक्षक गोरक्षपीठ के महंत व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55वाँ जन्मदिवस अत्यन्त धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर हवन कर 55 दीप प्रज्ज्वलित किये गये और हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शारदा नगर स्थित त्रिलोक ग्रीन्स में सायं समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, पूर्व शिक्षा मंत्री वा वर्तमान विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण शिवा जी, कथावाचक योगेश अवस्थी योगिराज जी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन-पूजन किया गया। मुख्य अतिथियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियाँ देकर ईश्वर से योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु की होने कामना की। इसके बाद योगी जी के चित्र के समक्ष 55 दीप जलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं यश-कीर्ति में वृद्धि की कामना की गयी। इसके बाद हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवन करके संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम संयोजक तथा संगठन के प्रदेश महामंत्री जगत पाण्डेय ने वक्ताओं का अभिनंदन किया और संगठन का परिचय दिया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ को सनातन स्वाभिमान का नायक एवं हिन्दुत्व का योद्धा बताया।
संगठन के संरक्षक महंत महामण्डलेश्वर जितेन्द्र दास जी महाराज (पञ्चमुखी हनुमान मन्दिर, पनकी धाम) तथा अन्य सन्तगणों ने आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के मातृ शक्ति प्रकोष्ठ विभा राज दुबे और संचालन डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर वेदांती महाराज रामेश्वर दास जी महाराज (अयोध्या), आरएसएस प्रचारक तथा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संयोजक डॉ. अमरनाथ जी, महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऋचा शुक्ला, कानपुर मण्डल अध्यक्ष हरदीप सिंह सहगल, मण्डल उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मण्डल महामंत्री अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष रनदीप कनौजिया, जे. पी. सिंह, सचिन शुक्ला
रामचन्द्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा, संतोष जायसवाल, प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी, फतेहपुर ज़िलाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, भाकियू फतेहपुर ज़िलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, महंत श्याम दास, कानपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षद दिनेश बाबा, पीएनबी के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, कानपुर रेहड़ी पटरी उद्योग व्यापार मण्डल ज़िलाध्यक्ष घनश्याम तिवारी व महामंत्री रिशु गौतम, लालबंगला उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव तिवारी, काजल शुक्ला, डॉ. प्रियंका सिंह, शिवदत्त कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, संजय बाजपेयी, के. के. तिवारी, पवन गुप्ता एडवोकेट, दिनेश पाण्डेय एडवोकेट, प्रेम बाबू, शैलेन्द्र कुमार, राम प्रकाश सविता, विनोद जायसवाल, ऋषि दीक्षित, जितेन्द्र पाण्डेय, अमित यादव, राजू वर्मा, अर्पित वर्मा आदि उपस्थित रहे।


addComments
एक टिप्पणी भेजें