न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 05 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। रामेष्ट धाम केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में केशव मधुवन वाटिका में एक पौधा माँ के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें फूल, फल एवं औषधीय पौधों को रोपित किया गया।
राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि लगातार हो रही जनसंख्या में वृद्धि, विकास के नाम पर पेड़ो की कटाई,वृक्षारोपण में शिथिलता और आवास के लिए खेतों एवं जंगलों में भवन निर्माण से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता चला जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक एवं प्रयासरत रहने की आवश्यकता है अन्यथा हमें साँस लेने के किए आक्सीजन बाजार से खरीदना पड़ेगा।
जनसंख्या नियंत्रण, वृक्षारोपण, तालाबो का संरक्षण, वर्षा के जल का एकत्रीकरण, स्वक्षता, जल की बर्बादी पर नियंत्रण, पशुओं का संरक्षण आदि के माध्यम से हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते है।आज के आयोजन में प्रमुखरूप से श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, सीता राम मित्तल,अशोक शुक्ला, चन्द्र भूषण मिश्रा , बी के तिवारी, ओम प्रकाश गौतम, मुन्ना लाल,पप्पू आदि ने सहयोग प्रदान किया।


addComments
एक टिप्पणी भेजें