Customised Ads
रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में आँखों की निःशुल्क जांच

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 04 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आई क्यू सुपर स्पेशिलिटी के डॉक्टर कमल कुमार एवं खुशबू के सहयोग से आज रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में आँखों की निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन केशव मधुवन सेवा समिति की ओर से किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने जांच करा कर शिविर का लाभ उठाया। शिविर में दवाएँ भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गई।

समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि आज बीमारी के इलाज से पहले जांच इतनी मंहगी हो गई है कि जन साधारण को वहन करने में अत्यंत कठिनाई होती है और उसका इलाज होना  सम्भव नहीं हो पाता है ।इस प्रकार के आयोजन से आमजन को सुविधा प्राप्त होती है।समित के द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत अक्सर इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं।

आज शिविर में प्रमुखरूप से राजेन्द्र अवस्थी, जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, अमितेश दीक्षित, अस्मित दीक्षित, मुन्ना लाल, जगरानी विपिन तिवारी,नीता सिंह, पिंकी त्रिवेदी, राधिका, बीना गुप्ता, रमा वर्मा, कमला पति ने शिविर का लाभ उठाया।

टिप्पणियाँ