Customised Ads
6 जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां पूर्ण - अध्यक्ष शिवराम सिंह

न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 25 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी (भीमसेन एकादशी), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कल परिणय गेस्ट हाउस श्याम नगर में होने वाली वाले आपातकाल पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी के मार्गदर्शन में संपन्न होगी

आगामी मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता एवं आमजन प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनेंगे तथा कार्यक्रम के उपरांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह जी ने बताया कि 30 जून को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर तीन अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा। जिनमें प्रमुख रूप से—

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान
  • केंद्रीय मंत्री के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
  • भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 6 जुलाई को बूथ स्तर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता एवं आमजन सहभागिता करेंगे इसमें हर बूथ पर 100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में जरा महामंत्री गणेश शुक्ला जसविंदर सिंह अर्जुन बेरिया शशांक मिश्रा जितेंद्र सचान जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी राजन चौहान वंदना गुप्ता वीरेंद्र स्वामी दिवाकर मधु तिवारी एल बी सिंह पटेल कमल जीत सिंग बग्गा आशीष साहू विक्की मूरजानी भावना उधानी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ