विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में कल 5 जून 2026
(शुक्रवार) को संगठन के संरक्षक, गोरक्षनाथ पीठ के पूज्य महं एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 55वाँ जन्मदिवस बहुत धूम-धाम से मनाये जाने का आयोजन किया गया इस आयोजन में हवन-पूजन, 55 दीपों का प्रज्ज्वलन एवं हिन्दू स्वाभिमान संगोष्ठी आदि संपन्न होगी।
न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 04 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। ज़िला प्रवक्ता, कानपुर सचिन शुक्ला एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कल 5 जून 2026, दिन शुक्रवार को गोरक्षपीठ के आदरणीय महंत तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की 54वीं वर्षगाँठ है। योगी जी हमारे संगठन विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक भी हैं, इसलिए संगठन के तत्वावधान में उनका जन्मदिवस अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में संगठन की ओर से कल 5 जून को कानपुर में शारदा नगर स्थित त्रिलोक ग्रीन्स (गुरुदेव पैलेस के निकट) में सायं 4 बजे से भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर हवन-पूजन किया जाएगा, 55 दीप प्रज्ज्वलित किये जाएंगे एवं हिन्दू स्वाभिमान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूजनीय सन्तों एवं गणमान्य सन्तों को सम्मानित किया जाएगा तथा सन्तगण आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य करौली शंकर महाराज (मिश्री मठ, हरिद्वार), प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान एवं मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला वारसी और विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार तथा विधायक सुरेन्द्र मैथानी होंगे। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक महंत जितेन्द्र दास जी महाराज (पञ्चमुखी हनुमान मन्दिर, पनकी धाम) का भी आशीर्वचन प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के संयोजक संगठन के प्रदेश महामंत्री जगत पाण्डेय जी हैं।

addComments
एक टिप्पणी भेजें