न्याय धारा/ कानपुर नगर। शुक्रवार 05 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान "एक पौधा मां के नाम" मुहिम के अंतर्गत संरक्षण परिवार,जीण माता महिला सेवा समिति, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने, संयुक्त रूप से पौधा वितरण का कार्यक्रम किया।
यह कार्यक्रम स्थानीय मोती झील में राजीव वाटिका के समक्ष प्रातः 8:00 बजे आयोजित हुआ। जहां लगभग 500 पौधे वितरित किए गए, जिसमें से लगभग ढाई सौ औषधीय पौधे व 250 अन्य प्रकार के पौधे थे।
संरक्षण प्रमुख अन्नू गोयल ने बताया कि पर्यावरण के पति नागरिकों का रुझान दिखाई पड़ा। सब ने पौधों की विशेषता को पूछते हुए पौधे लिए। कुछ बच्चों ने कहा कि हमें अपनी मां के लिए पौधा लेकर जाना है, आप कोई भी पौधा दे दीजिए।
जीण माता महिला सेवा समिति की सदस्य चारु अग्रवाल ने पौधों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी सबको प्रदान की।औषधीय पौधों में लगभग 50 तुलसी के पौधे, मीठा नीम, अजूबा जिसे पत्थरचट्टा भी कहते हैं, तुरंत खत्म हो गए इसके अतिरिक्त गुलाब, बौगैनविलिया, जेड, नागफनी आदि विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए गए।
उत्कृष्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक के ब्रांच मैनेजर पूर्णेन्दु रावत भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। जिन्होंने हर पौधा लेने वाले को एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। संरक्षण परिवार की उपस्थित सदस्यों में वरिष्ठ सदस्य अरुणा गर्ग ,सुमन निगम, किरणबाला, रीता राय,देविका श्रीवास्तव के साथ सरला केडिया ,आशा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल आदि ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया।
संरक्षण परिवार कई वर्षों से निरंतर यह कार्य, करता आ रहा है। धीरे-धीरे और लोग भी जुड़ते जा रहे हैं,आशा है भविष्य में युवा वर्ग भी हमारे साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझेगा ।


addComments
एक टिप्पणी भेजें