न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 10 जून 2026 (सूत्र/सूवि/पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की दसमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षान्त समारोह में प्रदान किये जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों (विधि एवं शिक्षा संकाय को छोड़कर) के पदकों से सम्बन्धित मेधावियों की "अनन्तिम सूची" जारी कर दी गयी है।
परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट csjmu.ac.in पर अपलोड कर दी गयी है। यदि किसी छात्र/छात्रा को उक्त के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति / प्रत्यावेदन केवल ई-मेल coeoffice@csjmu.ac.in पर दिनांक 14.06.2026 तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
उक्त तिथि के पश्चात उपरोक्त के सम्बन्ध में प्राप्त आपत्ति /प्रत्यावेदन पर कोई विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें