न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 03 जून 2026 (सूत्र/सूवि/पीआईबी/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को घाटमपुर मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था तथा भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद के अंतिम चरण में किसी भी किसान को असुविधा न होने पाए। उन्होंने केंद्र पर आने वाले कि सानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गेहूं खरीद की अवधि 15 जून तक निर्धारित है। ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपना गेहूं नहीं बेचा है, वे समय रहते सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं विक्रय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसका लाभ किसान सीधे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिकृत सरकारी क्रय केंद्रों का उपयोग करने और समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।
addComments
एक टिप्पणी भेजें