न्याय धारा/ कानपुर नगर। गुरुवार 11 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं शक्तिशाली नेताओं में शुमार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले की तीनों विधानसभाओं एवं सभी 13 मंडलों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में बाबूपुरवा मंडल द्वारा बाकरगंज स्थित शिव दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना करते हुए हवन-पूजन किया गया तथा श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें