Customised Ads
विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष अभियान की समीक्षा, योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने बनाई व्यापक रणनीति

न्याय धारा/ कानपुर नगर। शनिवार 20 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रत्येक मंडल में भव्य एवं जनभागीदारीपूर्ण स्वरूप में आयोजित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनसंपर्क आधारित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। इसके लिए प्रत्येक मंडल में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में प्रत्येक मंडल के लिए संयोजकों की नियुक्ति करते हुए उन्हें कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले योग शिविरों में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से अभियान संयोजक नवाब सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा,अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह,शिवांग मिश्रा,सीमा एमबीए,सत्यम गुप्ता,धीरज बाल्मीकि, चंद्रमणि चौबे मोनेन्द्र राजपूत,विनोद पाल, शालिनी कटियार,किरन तिवारी,सुरेंद्र गुप्ता सुरेश गुप्ता,प्रभाकर अवस्थी,पूनम कंवर आदि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ