Customised Ads
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वास, विकास और जनकल्याण का संकल्प लिया गया

न्याय धारा/ कानपुर नगर। बुधवार 10 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, अधिक जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की दसमी (पुरुषोत्तम मास), ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज मोदी सरकार के 12 वर्ष अर्थात 4399 दिन का रिकॉर्ड पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में अटल घाट में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया एवं शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की नीतियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्षों की यात्रा विश्वास, विकास और गरीब कल्याण के संकल्प को सिद्ध करने वाली रही है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,सीमा एमबीए,अंशु ठाकुर, विनोद पाल,शुभम दीक्षित, आशीष बाजपेई मोनेन्द्र राजपूत,प्रशांत त्रिपाठी, जीतू कश्यप राधा सैनी,विमल सिंह, स्पर्श कटियार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ