Customised Ads
श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया कन्नौज में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस

न्याय धारा/ कन्नौज। रविवार 21 जून 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, शुद्ध जेष्ठ मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी, ग्रीष्म ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कस्बा ठठिया स्थित श्री आदर्श इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योगाभ्यास और ध्यान  का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।  सभी ने बेहद जोश और उत्साह के साथ इस 12वें विश्व योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विद्यालय के प्रबंधक व योगाचार्य डॉ. अवधेश कुमार मिश्र रहे। योगाचार्य डॉ. अवधेश कुमार मिश्र  ने उपस्थित जनसमूह को योग की अनेक बारीकियों को बताते हुए बारी-बारी से आसनों के सही तरीकों से अवगत कराया।विद्यार्थी जीवन में योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए डॉ. मिश्र ने कहा, "योग न सिर्फ आपके शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि यह आपकी मानसिक शक्ति को भी नई ऊर्जा देता है।"छात्रों की एकाग्रता और मेधा शक्ति (बुद्धि) बढ़ाने के लिए योगाचार्य ने त्राटक , भ्रामरी प्राणायाम विधि, अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन आदि  कई अन्य महत्वपूर्ण योगासनों का लाइव प्रदर्शन करके सिखाया। 

इस अवसर पर योगाचार्य अवधेश कुमार मिश्र,जो कि श्री आदर्श इण्टर कॉलेज ठठिया कन्नौज के प्रबंधक हैं ,के 74वें जन्म दिवस पर   केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इस आयोजन ने श्रीमती अनुराधा,संदेशपाल राजेश दीक्षित प्रवक्ताओं सहित एन सी सी के कमांडर आदित्य गंगवार ,प्रवीण कुमार प्रवीण परिहार संदीप अनुराग द्विवेदी राम बाबू बुद्ध राज रोहित तिवारी , कमल बाबू एवं उपस्थित छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अति उत्साह से हिस्सा लिया।

टिप्पणियाँ